Wednesday, November, 26,2025

अनुराग रखने वालों को ही मिलते हैं भगवान राम


हनुमान नगर के सामुदायिक भवन में स्व. रामेश्वर लाल शर्मा और स्व. नर्बदा देवी शर्मा स्मृति में चल रही राम कथा के पंचम दिन सीता राम विवाह का प्रसंग हुआ। प्रसिद्ध कथा वाचक संत राजन ने सीता स्वयंवर के बारे में बताया और स्वयंवर में प्रभु श्रीराम के द्वारा धनुष उठाने वाले दृश्य का जीवंत वर्णन किया। प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हुए। राम-सीताजी की वरमाला हुई तो पांडाल में उपस्थित श्रद्धालु खुशी से झूम उठे। राम का रूप अमन शर्मा और सीता का रूप श्रीया शर्मा ने धारण किया था।

अयोध्या से मिथिला तक बारात की यात्रा और मिथिला में बारात के आतिथ्य सत्कार पर भी कथा में चर्चा हुई। संत राजन जी ने कहा कि पूजा में भाव की महत्ता होती है, प्रभु भक्त के भाव को देखते हैं। जिनके मन में अनुराग है राम उन्हें सहज रूप से मिलते हैं।

प्रभु की छवि को ही मन में बसाकर रखें। छवि मन में बस गई तो आप राम को सब जगह पाएंगे। भगवान के सामने भक्त को मांगने की जरूरत नहीं पड़ती वे दयानिधान तो बिना मांगे ही भक्त की झोली भर देते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery