Monday, April, 21,2025

भारत ने जापान को हरा चीन से खिताबी भिड़ंत तय की

मस्कट : गत चैंपियन भारत ने शनिवार को यहां जापान पर 3-1 की जीत के साथ अपना दबदबा कायम रखते हुए महिला जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। खिताबी मुकाबले में भारत का सामना चीन से होगा जिसने दूसरे सेमीफाइनल में पिछले चरण की उप विजेता दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया। भारत की ओर से मुमताज खान, साक्षी राणा, दीपिका ने पहले क्वार्टर के खेल में गोल किए जबकि जापान के लिए निको मारुयामा ने 23वें मिनट में सांत्वना गोल किया।

ज्योति सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम के लिए शुरुआती क्वार्टर में यह एकतरफा रहा जब सुनलिता टोप्पो ने खेल के दूसरे मिनट में खतरनाक गेंद को रोकने के लिए तेजी से दौड़कर जापान के ड्रैग-फ्लिक के मौके को विफल कर दिया। भारत ने दो मिनट बाद गलती का फायदा उठाकर बढ़त बना ली। एक मिनट बाद साक्षी राणा ने एक और मैदानी गोल करके गत विजेता को 2-0 से आगे कर दिया। भारत ने ग्रुप मैच में चीन से मिली हार से सबक सीखा। पहले क्वार्टर में दो मिनट रहते भारत को एक पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे दीपिका ने गोल में बदलकर स्कोर 3-0 कर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery