Wednesday, November, 26,2025

देश में फिर कोई नया जिन्ना न उभरेः CM आदित्यनाथ

गोरखपुर (उप्र): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ऑल इंडिया मुस्लिम लीग के नेताओं मोहम्मद अली जिन्ना और मोहम्मद अली जौहर का हवाला देते हुए कहा कि जो लोग राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' का विरोध करते हैं, वे भारत की एकता और अखंडता का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर 'वंदे मातरम्' का अनादर करने का आरोप लगाते हुए राज्य के सभी विद्यालयों में इसका गायन अनिवार्य किए जाने का ऐलान भी किया।

आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'एकता यात्रा' और सामूहिक 'वंदे मातरम्' गायन में भाग लेने के दौरान कहा, हम उम्मीद करते हैं कि आज भी भारत में रहने वाला हर व्यक्ति राष्ट्र के प्रति वफादार रहेगा और इसकी एकता के लिए काम करेगा। उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम उन सभी तत्वों की पहचान करें और उनका विरोध करें जो समाज को विभाजित करते हैं, चाहे वह जाति, क्षेत्र या भाषा के नाम पर क्यों न हो। ये विभाजन नए जिन्ना बनाने की साजिश का हिस्सा हैं। सीएम आदित्यनाथ ने लोगों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि भारत में फिर कभी कोई नया जिन्ना न उभरे और अगर कोई देश की अखंडता को चुनौती देने
की हिम्मत करता है तो हमें ऐसी विभाजनकारी मंशा को सिर उठाने से पहले ही उसे दबा देना चाहिए। मोहम्मद अली जिन्ना 1913 से 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान के निर्माण तक ऑल इंडिया मुस्लिम लीग के नेता रहे। इसके एक साल बाद 1948 में अपनी मृत्यु तक पाकिस्तान के पहले गवर्नर-जनरल बने।

कांग्रेस पर वंदे मातरम् के अनादर का आरोप

उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद अली जौहर पर वंदे मातरम् का विरोध करने का आरोप लगाया और कहा कि इस पार्टी ने यदि वंदे मातरम् के माध्यम से भारत की राष्ट्रीयता का सम्मान किया होता तो देश का विभाजन नहीं होता।

डीयू में वंदे मातरम् के सामूहिक गायन की अपील

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की प्रत्येक कक्षा में 'वंदे मातरम्' के गायन को एक 'शक्तिशाली' परंपरा के रूप में स्थापित करने और इसे एक जन आंदोलन के रूप में विकसित करने का आह्वान किया। वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में डीयू के रामजस कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि राष्ट्रीय गीत एक विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण में मार्गदर्शक का काम करेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery