Sunday, May, 03,2026

बंगाल में 15 बूथों पर दोबारा मतदान, 87% वोटिंग

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में शनिवार को डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के 15 बूथों पर दोबारा मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। शाम 5 बजे तक मगराहाट पश्चिम के 11 बूथों में 86.11% और डायमंड हार्बर के 4 बूथों में 87.60% मतदान दर्ज किया गया। इस तरह कुल औसत मतदान लगभग 86.86% रहा। हालांकि मतदान के दौरान साउथ 24 परगना जिले में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटनाएं सामने आईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को हस्तक्षेप करना पड़ा। फालता इलाके में कुछ मतदाताओं ने TMC कार्यकर्ताओं पर हमले और बाद में पुलिस लाठीचार्ज के आरोप लगाए। वहीं TMC ने आरोप लगाया कि मगराहाट के एक बूथ पर सुरक्षा बलों ने उनके कैंप में तोड़फोड़ की और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। सीएम ममता बनर्जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए काउंटिंग एजेंट्स को संबोधित करते हुए दावा किया कि उनकी पार्टी 200 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में लौटेगी।

फाल्टा में 21 मई को पुनर्मतदान

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर 21 मई को पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया है। यह फैसला 29 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के मतदान में गंभीर गड़बड़ियों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उल्लंघन की शिकायतों के बाद लिया गया। फाल्टा सीट के सभी 285 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक दोबारा वोटिंग होगी। इस क्षेत्र के मतों की गिनती 24 मई को की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery