Tuesday, April, 28,2026

टीएमसी सांसद पर हमला CISF जवान को लगी गोली

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले हिंसा की कई घटनाओं ने चुनावी माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है। हुगली जिले में टीएमसी की आरामबाग सांसद मिताली बाग पर कथित हमला किया गया, जबकि उत्तर 24 परगना जिले में गोलीबारी की घटना में सीआईएसएफ का एक जवान घायल हो गया। मिताली बाग ने आरोप लगाया कि गोघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी पर हमला कर तोड़फोड़ की। गाड़ी का शीशा टूटने से उन्हें चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आठ देसी बम बरामद

दूसरी घटना में, भाटपारा इलाके में भाजपा उम्मीदवार पवन सिंह के आवास के बाहर हुई गोलीबारी में सीआईएसएफ के जवान योगेश शर्मा घायल हो गए। उनके पैर में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में तृणमूल पार्षद समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसी बीच हाबरा क्षेत्र के एक स्कूल परिसर, जिसे मतदान केंद्र बनाया गया है, से आठ देसी बम बरामद किए गए। पुलिस ने समय रहते इन्हें निष्क्रिय कर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery