Friday, June, 27,2025

AI के उपयोग के लिए स्पष्ट नियम जरूरी: अश्विनी वैष्णव

मुंबई: सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को नई प्रौद्योगिकियों के लिए संयुक्त निधि, साझा मानकों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के नैतिकतापूर्ण उपयोग के लिए स्पष्ट नियमों की वकालत की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार, उद्योग तथा रचनाकारों (क्रिएटर्स) के बीच मजबूत साझेदारी अपरिहार्य हो गई है क्योंकि स्थानीय कहानियों पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है।

वैष्णव शुक्रवार को यहां 'विश्व श्रव्य, दृश्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन' (वेव्स) में वैश्विक मीडिया संवाद को संबोधित कर रहे थे। वैष्णव के अलावा अन्य कई हस्तियों ने भी अलग अलग सत्रों को संबोधित किया। वैष्णव ने अपने संबोधन में कहा कि वैश्विक मीडिया संवाद रचनात्मकता, संस्कृति और सहयोग पर आधारित है। विदेश मंत्री एस जयशंकर, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन और कई देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजित संवाद को संबोधित करते हुए वैष्णव ने कहा कि हमें स्थानीय सामग्री के प्रचार को प्रोत्साहित करना चाहिए और अन्य चीजों के अलावा बौद्धिक संपदा (आईपी) ढांचे को लागू करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारों को ऐसी नीतियों का समर्थन करना चाहिए जो सभी सांस्कृतिक रूपों को संरक्षित करती हैं और बढ़ावा देती हैं क्योंकि वे सीमाओं के पार लोगों को जोड़ती हैं। उन्होंने कहा कि अब स्थानीय कहानियों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य लोगों से लोगों और देशों के बीच आदान-प्रदान के वातावरण का निर्माण करना है।

विश्व में 3 अरब डॉलर का है मनोरंजन उद्योग

वैष्णव ने कहा कि इस समय दुनियाभर में मीडिया और मनोरंजन उद्योग लगभग तीन हजार अरब डॉलर का है, लेकिन इसका वास्तविक मूल्य संख्याओं से परे है। उन्होंने यह उस संवेदना में निहित है जो यह पैदा करता है। उन विचारों में है, जो यह व्यक्त करता है। और भविष्य में यह हमें कल्पना करने में मदद करता है।

देश में सिनेमाघरों की कमी, बुनियादी ढांचे में हो निवेशः आमिर

अभिनेता आमिर खान ने कहा कि भारत फिल्म प्रेमी देश है, लेकिन देश की बड़ी आबादी अमेरिका और चीन जैसे देशों की तुलना में सिनेमाघरों तक नहीं जा पाती। आमिर खान ने 'विश्व दृश्य श्रव्य और मनोरंजन सम्मेलन' के दूसरे दिन शुक्रवार को एक सत्र में भाग लिया जिसका शीर्षक था 'स्टूडियोज ऑफ फ्यूचरः पुटिंग इंडिया ऑन वर्ल्ड स्टूडियो मैप'। मनोरंजन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे में निवेश बहुत जरूरी है। देश में कई जिले और बड़े-बड़े इलाके हैं, जहां एक भी सिनेमाघर नहीं है। भारत सिनेमाघरों और बड़े पदों की संख्या के मामले में अमेरिका और चीन से काफी पीछे है।

विभिन्न देशों में वितरण नेटवर्क पर जोर

आमिर ने कहा कि भारतीय फिल्म निर्माताओं के तौर पर हमें अलग-अलग देशों में वितरण नेटवर्क स्थापित करने में समय देना होगा, उसके बाद चीजें बदलनी शुरू होंगी। हमने इसके बारे में चिंता नहीं की है। फिल्म निर्माता दिनेश विजन ने आमिर से सहमति जताते हुए कहा कि फिल्म निर्माण व्यवसाय में कंटेंट राजा है, लेकिन डिस्ट्रिब्यूशन (वितरण) भगवान है।

देश में 10,000 स्क्रीन, इनमें आधे दक्षिण में

आमिर ने कहा कि हमारे पास करीब 10,000 स्क्रीन हैं। इन 10,000 स्क्रीन में से भी आथे दक्षिण में हैं और बाकी आधे देश के बाकी हिस्सों में हैं। इसलिए एक हिंदी फिल्म के लिए मोटे तौर पर यह संख्या करीब 5,000 है। वहीं, अमेरिका में, जिसकी आबादी भारत की एक तिहाई है, 40,000 स्क्रीन हैं। चीन में 90,000 स्क्रीन हैं। बड़ी सफल फिल्मों की भी बात करें तो बहुत कम लोग इन्हें सिनेमाघरों में देख पाते हैं। देश में कोंकण जैसे क्षेत्रों समेत कई इलाकों में सिनेमाघर हैं ही नहीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery