Saturday, April, 19,2025

'वक्फ कानून मुस्लिम विरोधी नहीं, ममता भड़का रहीं हिंसा'

कोच्चि: केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि वक्फ अधिनियम में किया गया संशोधन मुस्लिम समुदाय को लक्षित नहीं करता, बल्कि इसका उद्देश्य अतीत की गलतियों को सुधारना है। उन्होंने कहा कि संशोधन का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि भारत में किसी की भी जमीन 'जबरन और एकतरफा' तरीके से छीनी न जाए। कोच्चि में प्रेस वार्ता के दौरान रिजिजू ने कहा कि पुराने प्रावधानों से वक्फ बोर्ड को अनुचित अधिकार मिले थे, जिसे अव संतुलित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब कोई भी जमीन मनमाने ढंग से वक्फ संपत्ति घोषित नहीं की जा सकेगी। इस दौरान रिजिजू ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ लोगों को भड़का रही हैं। उन्होंने कहा, "एक संवैधानिक पद पर रहते हुए ममता बनर्जी कैसे कह सकती हैं कि वह संसद द्वारा पारित कानून को लागू नहीं करेंगी?" केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ममता का यह रवैया हिंसा को बढ़ावा दे रहा है। हाल ही में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और दक्षिण 24 परगना जिलों में वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुए, जिनमें तीन लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए थे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery