Friday, June, 27,2025

लोकतंत्र समन्वय से फलता है, टकराव से नहीं: धनखड़

लखनऊ: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए, और यह सम्मान तब ही संभव है जब सभी संस्थाएं अपने-अपने दायरे में सीमित रहें।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की आत्मकथा 'चुनौतियां मुझे पसंद हैं' के विमोचन अवसर पर धनखड़ ने कहा, "संविधान समन्वय, संवाद और सहभागिता की मांग करता है, टकराव की नहीं।" उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र संस्थाओं के बीच टकराव से नहीं, बल्कि सहयोग से फलता-फूलता है। उन्होंने हाल ही में संसद में पारित वक्फ संशोधन विधेयक और उस पर उच्चतम न्यायालय के दृष्टिकोण का परोक्ष उल्लेख करते हुए कहा कि "सबसे खतरनाक चुनौती वह होती है जो अपनों से मिलती है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहे।

राष्ट्र प्रथम हमारा सिद्धांत

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने न्यायपालिका के महत्व को स्वीकारते हुए कहा कि "हमारी न्यायपालिका में सर्वश्रेष्ठ न्यायाधीश हैं, और लोकतंत्र की मजबूती उसी से तय होती है।" लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि न्यायपालिका, कार्यपालिका या विधायिका- किसी को भी अपने-अपने संविधान प्रदत्त क्षेत्र से बाहर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "राष्ट्र प्रथम हमारा सिद्धांत होना चाहिए। राष्ट्रपति जैसे गरिमापूर्ण पदों पर की गई टिप्पणियों पर भी सभी को चिंतन करना चाहिए।"

हमारे पास डायनामिक पीएम मोदी

पहलगाम आतंकी घटनाओं का उल्लेख करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा, "पहलगाम में हमें चुनौती मिली है, लेकिन हमारे पास डायनामिक पीएम मोदी हैं।" धनखड़ ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि उन्हें घर में एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ता है, जिसे पार करने के लिए वे राज्यपाल से राजभवन में "गुरुमंत्र' लेंगे। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "अगर आपने मंत्र नहीं दिया तो मुझे एकलव्य बनना पड़ेगा।" राज्यपाल आनंदीबेन ने बताया कि इस पुस्तक को लिखने में उनके पूरे परिवार का योगदान रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery