Thursday, June, 26,2025

आज का इवेंट कई लोगों की नींद हराम कर देगा: प्रधानमंत्री

तिरुवनंतपुरम: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का उद्घाटन किया, जिसका निर्माण 8,867 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से किया गया है। उन्होंने कहा कि विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह से केरल और देश में आर्थिक स्थिरता आएगी। 

प्रधानमंत्री ने इस दौरान विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि आज का ये इवेंट कई लोगों की नींद हराम कर देगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। प्रधानमंत्री ने मंच पर पहुंचने के बाद शशि थरूर से हाथ मिलाया। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के साथ-साथ मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी शामिल हुए।

पीएम ने भाषण के दौरान गौतम अडाणी का भी जिक्र किया। मोदी ने कहा, "यहां सीएम विजयन भी बैठे हैं, ये तो इंडिया गठबंधन के मजबूत स्तंभ हैं। शशि थरूर बैठे हैं। आज का ये इवेंट कई लोगों की नींद हराम कर देगा। जहां मैसेज जाना था चला गया है।" उन्होंने कहा, "आज भगवान आदि शंकराचार्य जी की जयंती है। तीन वर्ष पूर्व सितंबर में मुझे उनके जन्मभूमि क्षेत्र में जाने का सौभाग्य मिला था। देश के अलग-अलग कोनों में मठों की स्थापना करके आदि शंकराचार्य जी ने राष्ट्र की चेतना को जागृत किया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery