Friday, June, 27,2025

कश्मीरियों को निशाना नहीं बनाया जाए

करनाल: पहलगाम आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले भारतीय नौसेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी ने गुरुवार को कहा कि जिन लोगों ने उनके पति की हत्या की है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए लेकिन इसकी वजह से मुस्लिमों और कश्मीरियों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। हिमांशी ने विनय नरवाल के 27वें जन्मदिन के मौके पर यहां पत्रकारों से कहा कि वह किसी के भी खिलाफ नफरत नहीं चाहतीं। इस घटना की वजह से लोग कश्मीरी लोगों और मुस्लिमों को निशाना बना रहे हैं। "हम ऐसा नहीं चाहते। हम शांति चाहते हैं।" उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से हम इंसाफ चाहते हैं। जिन लोगों ने नरवाल के साथ गलत किया है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।" हिमांशी ने इसी के साथ अपने दिवंगत पति की आत्मा की शांति के लिए लोगों से प्रार्थना करने की भी अपील की। बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें नवराल भी शामिल थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery