Monday, June, 08,2026

PM मोदी के विकास विजन पर काशी में मंथन

वाराणसी: भारत 24 ने रविवार को वाराणसी के होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में प्रतिष्ठित विकसित उत्तर प्रदेश काशी संवाद सत्य, सनातन और संस्कृति' सम्मेलन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में नीति-निर्माताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और सामाजिक चिंतकों ने भाग लेकर विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हामिल करने में उत्तर प्रदेश की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल थीं, जबकि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

अपने संबोधन में अनुप्रिया पटेल ने कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश का आधार स्वस्थ उत्तर प्रदेश है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जनसंख्या ही विकसित समाज और राष्ट्र की नींव होती है तथा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को सफलता स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करने और सभी नागरिकों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर निर्भर करती है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे टीबी मुक्त भारत अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि तपेदिक उन्मूलन के लिए समय पर जांच, जन-जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी बेहद आवश्यक है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना की उपलब्धियों का भी जिक्र किया और बताया कि इस योजना से लाखों निम्न एवं मध्यम आय वर्ग के परिवारों को बिना आर्थिक बोझ के गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल रहा है। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं और निदान प्रणाली को बेहतर बनाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बढ़ती भूमिका पर भी प्रकाश डाला। वहीं, पूर्णिमा मिश्रा के साथ संवाद सत्र में रामदास अठावले ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। अपनी विशिष्ट काव्य और शायरी शैली में उन्होंने कहा कि नवाचार, परिश्रम और सामाजिक जिम्मेदारी के माध्यम ये युवा विकसित भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भागीदार बन सकते हैं।

कार्यक्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त सचिव गुडकेश शर्मा, वाराणसी के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (डीआईजी) आलोक प्रियदर्शी तथा उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री न्दयाशंकर मिश्र भी उपस्थित रहे। उन्होंने सुशासन, शहरी विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण से जुड़े विभित्र विषयों पर अपने विचार रखे। अतिथियों का स्वागत करते हुए भारत 24 के चीफ बिजनेस ऑफिसर मनोज जग्यासी ने संस्थान के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉ. जगदीश चंद्र की ओर से शुभकामनाएं न्दीं और कहा कि विकास की ग्राथमिकताओं को तय करने में संवाद की माहत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून को देश के सबसे लंबे समय स्तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिन पूरे करने जा रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery