Friday, June, 27,2025

'मोदी ने दुनिया को बताया आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेंगे'

पणजी: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' की फिर से जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि "पीएम नरेंद्र मोदी ने पड़ोसी देशों और दुनिया को दिखा दिया है कि आतंकवाद का अंजाम बुरा होगा। आतंकवादियों को हर हाल में खोजा जाएगा।"

गोवा राजभवन के वामन वृक्षकला उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि "भारत अब बहुत बदल गया है। भारत आत्मविश्वासी और मजबूत है। पीएम मोदी ने एक संदेश दिया है। यह संदेश सिर्फ हमारे मुश्किल पड़ोसी देशों के लिए नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया के लिए है। संदेश यह है कि आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आतंकवादियों को सजा मिलेगी।" उन्होंने कहा कि "आतंकवादी जहां भी हों, उन्हें ढूंढ़ निकाला जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर की जरूरत थी और यह जारी है। इसे पूरा करने के लिए हमें अपने प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता को सलाम करना चाहिए।"

उपराष्ट्रपति ने कांस्य प्रतिमाओं का किया अनावरण

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने वामन वृक्षकला उद्यान में प्राचीन भारतीय चिकित्सक चरक और सुश्रुत की कांस्य प्रतिमाओं का अनावरण किया। इस अवसर पर राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, केंद्रीय विद्युत एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दामोदर नाइक भी मौजूद रहे।

कृषि अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनें किसान

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि किसानों को कृषि उपज को बेचने और मूल्य संवर्धन में पूरी तरह शामिल किया जाना चाहिए। इस क्षेत्र से लाभांवित होने वाले उद्योगपतियों को भी इसमें योगदान देना चाहिए। पुराने गोवा में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि "किसान की आय में बड़ा बदलाव तभी आएगा, जब किसान कृषि के व्यवसाय से भी जुड़ेगा। अगर किसान और उनके बच्चे खेती के सीमित दायरे तक ही सीमित रहेंगे, तो भारत की आर्थिक प्रणाली की गति कम हो जाएगी।"

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery