Sunday, October, 05,2025

तीर्थयात्रियों का प्रदर्शन, मंदिर की ओर बढ़ने का किया प्रयास

कटरा/जम्मू: माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा खराब मौसम के चलते 20वें दिन भी स्थगित रहने के बीच गुस्साए तीर्थयात्रियों ने रविवार को कटरा आधार शिविर में प्रदर्शन किया।

पुलिस ने सुरक्षा घेरा तोड़ने और तीर्थस्थल बोर्ड के निर्देशों का उल्लंघन कर यात्रा पर जाने के तीर्थयात्रियों के प्रयास को विफल कर दिया। तीर्थस्थल तक जाने वाले मार्ग पर भूस्खलन की घटना के बाद यात्रा 26 अगस्त को स्थगित कर दी गई थी। इस हादसे में 34 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई थी और 20 अन्य घायल हो गए थे। मंदिर बोर्ड ने 14 सितंबर से यात्रा फिर से शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन शुक्रवार से पूरे मार्ग और गर्भगृह क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण निर्णय बदलना पड़ा।

पुलिस बल ने आगे बढ़ने से रोका

महिलाओं सहित कुछ श्रद्धालु कटरा के बाणगंगा दर्शनी द्वार पर रविवार को एकत्र हुए। यहां से यात्रा की शुरुआत होती है। उन्होंने 'जय माता दी' के नारे लगाए और पहाड़ी पर स्थित मंदिर में दर्शन करने के लिए आगे बढ़ने की कोशिश की। अधिकारियों ने बताया कि दिन में कई घंटे तक लोगों के बार-बार प्रयास करने के बावजूद बड़ी संख्या में तैनात पुलिस बल ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। उन्होंने बताया कि बाद में कड़ी मशक्कत के बाद श्रद्धालुओं को वहा से जाने के लिए राजी कर लिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery