Saturday, July, 05,2025

मंडी: बादल फटने से 14 हुई मृतकों की संख्या

शिमला/रुद्रप्रयाग: पहाड़ों पर लगतार बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। उत्तराखंड और हिमाचल में लगातार बादल फटने और लैंड स्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से संबंधित घटनाओं में एक और शव बरामद होने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। अधिकारियों बताया कि पांच लोग घायल हुए हैं, जबकि लापता 31 लोगों की तलाश की जा रही है। मंगलवार को मंडी के विभिन्न हिस्सों में बादल फटने
की दस घटनाएं, तीन बार अचानक बाढ़ और एक भूस्खलन की घटना हुई थी। इस प्राकृतिक आपदाओं में 150 से ज्यादा मकान, 106 मवेशियों को रखने के लिए बनाया गया आश्रय, 31 वाहन, 14 पुल और कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं।

मौसम विभाग ने 5 से 7 जुलाई तक तीन से सात जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। वहीं, उत्तराखंड में सोनप्रयाग के पास मुनकटिया में बारिश के कारण भूस्खलन हुआ जिसके बाद गुरुवार को केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मलवे और पत्थरों से मुनकटिया में सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई है। राज्य आपदा प्रतिवादन बल के कर्मचारियों ने 40 से अधिक श्रद्धालुओं को वहां से निकाला और सुरक्षित सोनप्रयाग पहुंचाया। एहतियात के तौर पर केदारनाथ यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। इधर, उत्तराखंड में लगभग एक महीने के भीतर प्राकृतिक आपदाओं और सड़क दुर्घटनाओं के कारण 70 लोगों की मौत हो चुकी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery