Friday, September, 26,2025

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा... 14 लोग लापता

देहरादून/गोपेश्वर: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में गुरुवार तड़के चार स्थानों पर बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 14 लोग लापता और 20 घायल हो गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल का दौरा कर प्रभावितों की मदद के लिए राहत एवं बचाव कार्यों को तेज करने का निर्देश दिया। चार प्रभावित स्थानों कुंतरी लगा फाली, कुंतरी लगा सरपाणीं, सेरा और धुर्मा में भारी मलबा आने से 35 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कई दुकानों व गोशालाओं को नुकसान पहुंचा। प्रभावित क्षेत्र में 200 से अधिक लोग प्रभावित हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और पुलिस सहित सभी एजेंसियां राहत कार्यों में सक्रिय हैं। कुंतरी लगा फाली में एक परिवार के चार सदस्य सहित आठ लोग लापता हैं। धुर्मा गांव से दो लोग अभी भी लापता हैं। घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भेजा गया।

दलदल और मलबे से बचाव कार्य में चुनौती

सड़कें कई स्थानों पर बाधित हो गई हैं, जिससे राहत कार्य में कठिनाई आ रही है। इंडियन रेडक्रॉस और स्थानीय निवासी राहत कार्य में लगे हुए हैं, लेकिन दलदल और मलबे के कारण बचाव कार्य में काफी चुनौती आ रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जब तक मानसून पूरी तरह विदा नहीं होता, तब तक आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने यात्रियों से मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार यात्रा करने का आग्रह किया।

मसूरी में 2500 पर्यटक तीन दिन से फंसे

इससे पहले 16 सितंबर को देहरादून में बादल फटा था। देहरादून से मसूरी का 35 किलोमीटर का रास्ता कई जगह क्षतिग्रस्त है। इसके कारण मसूरी में 2,500 पर्यटक लगातार तीसरे दिन फंसे हुए हैं। हिमाचल में इस सीजन बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड और अचानक आई बाढ़ से अब तक 419 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने दोनों ही राज्यों, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को अगले 48 घंटे हाई अलर्ट पर रखा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery