Friday, April, 18,2025

अमेरिका से निष्कासित 104 भारतीय पहुंचे वतन

अमृतसर : अमेरिका का एक सैन्य विमान 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर बुधवार दोपहर श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। सूत्रों के अनुसार, निर्वासित नागरिकों में 30 पंजाब से, 33-33 हरियाणा और गुजरात से, तीन-तीन महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से तथा दो चंडीगढ़ से हैं। हालांकि, निर्वासित लोगों की कुल संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी लंबित है। इससे पहले की रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका का सैन्य विमान सी-17 कुल 205 अवैध प्रवासियों को लेकर रवाना हुआ था। विमान दोपहर 1:55 बजे अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। हवाई अड्डे के बाहर भारी संख्या में अवरोधक लगाए गए थे और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

सत्यापन के बाद घर जाने की अनुमति
निर्वासित नागरिकों को आवश्यक सत्यापन और पृष्ठभूमि जांच के बाद घर भेजा जाएगा। पुलिस अधिकारियों का ध्यान विशेष रूप से उन लोगों की पहचान करने पर है, जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड हो सकता है।

गृह मंत्रालय-अमेरिकी अधिकारियों में बैठक
अमेरिकी अधिकारियों और गृह मंत्रालय के प्रतिनिधियों के बीच अमृतसर स्थित एविएशन क्लब में एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में अवैध रूप से अमेरिका जाने के बढ़ते मामलों को रोकने के उपायों पर चर्चा की गई। इसके अलावा, डिपोर्ट होकर लौटे सभी भारतीयों को गृह मंत्रालय के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

‘डंकी रूट’ से पहुंचे थे अमेरिका
सूत्रों के मुताबिक, निर्वासित नागरिकों में से कई पंजाब से हैं, जो ‘डंकी रूट’ या अन्य अवैध तरीकों से अमेरिका पहुंचे थे। इनमें से कई प्रवासी लाखों रुपये खर्च कर जोखिम भरी यात्रा कर अमेरिका पहुंचे थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery