Thursday, August, 20,2026

'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'

श्रीनगर: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के जम्मू-कश्मीर दौरे ने बुधवार को कूटनीतिक हलचल बढ़ा दी। श्रीनगर पहुंचे गोर ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है और बेहद खूबसूरत जगह है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद किसी अमेरिकी राजदूत का यह पहला जम्मू कश्मीर दौरा है। गोर ने कहा कि अमेरिका जम्मू-कश्मीर के लिए जारी यात्रा परामर्श की समीक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री और स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। ऐसे में अमेरिका यह विचार करेगा कि क्या यात्रा चेतावनी का स्तर कम किया जाना चाहिए। राजदूत ने कहा कि बहुत से अमेरिकी जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती देखने और यहां मौजूद अवसरों को जानने में रुचि रखते हैं। उन्होंने उमर अब्दुल्ला के साथ मुलाकात को गर्मजोशी और सौहार्दपूर्ण बताया। गोर के बयान पर पाकिस्तान ने आपत्ति जताई और अमेरिकी राजनयिक को तलब कर कहा कि सार्वजनिक बयानों में कश्मीर की स्थिति को ध्यान में रखा जाना चाहिए। गोर गुरुवार को लद्दाख का दौरा करेंगे।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery