Friday, October, 10,2025

2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत

मुंबई: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बुधवार को दो दिवसीय भारत दौरे पर मुंबई पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की। पीएम स्टार्मर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। स्टार्मर कहा कि भारत के साथ व्यापार तेज ने और सस्ता होने वाला है। ऐसे में अवसरों का कोई मुकाबला नहीं है। पीएम मोदी और स्टार्मर गुरुवार को भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) द्वारा प्रस्तुत अवसरों पर व्यवसायों और उद्योग जगत के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। मुख्य रूप से 'समग्र आर्थिक एवं व्यापारिक समझौता' (सीईटीए) मोदी और स्टार्मर की द्विपक्षीय वार्ता के केंद्र में होगा। यह समझौता ब्रिटिश संसद का अनुमोदन मिलने के बाद 90 प्रतिशत से अधिक वस्तुओं पर सीमा शुल्क (टैरिफ) हटाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

100 से अधिक लोगों का प्रतिनिधिमंडल

ब्रिटिश प्रधानमंत्री के साथ 100 से अधिक व्यापारिक नेताओं, विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और सांस्कृतिक प्रमुखों का एक प्रतिनिधिमंडल भी भारत दौरे पर आया है। प्रतिनिधिमंडल व्यापार, निवेश, शिक्षा और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने की कोशिश करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में ब्रिटिश तेल कंपनी बीपी के सीईओ मरे ऑकिनक्लॉस भी शामिल हैं।

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट को करेंगे संबोधित

इस यात्रा के दौरान दोनों नेता मुंबई में 'ग्लोबल फिनटेक फेस्ट' को संबोधित करेंगे। भारत-ब्रिटेन प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल (टीएसआई) के तहत दूरसंचार, एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, बायोटेक और महत्वपूर्ण खनिजों में सहयोग पर जोर दिया जाएगा। ब्रिटिश एयरवेज के सीईओ सीन डॉएल ने कहा कि एयरलाइन भारत को अपने नेटवर्क का प्रमुख सहयोगी बनाएगी। वर्तमान में वह दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई से 56 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है। दोनों देशों के बीच 44.1 अरब पाउंड का व्यापार है, जिसे 2030 तक दोगुना करने का लक्ष्य है।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery