Friday, April, 24,2026

तमिलनाडु-पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग

कोलकाता: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। तमिलनाडु में सभी 234 सीटों व पश्चिम बंगाल में 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट डाले गए। मतदान पर चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आजादी के बाद वोटिंग का ये सबसे ऊंचा ग्राफ है। तमिलनाडु में 85.14% और पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में 91.78% वोटिंग हुई। इससे पहले, तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 78.29% (2011) और पश्चिम बंगाल में 84.72% (2011) वोटिंग हुई थी। वहीं बंगाल में यहां 2021 में 83.18% वोटिंग हुई थी। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु दोनों में, वोटिंग में महिलाओं की हिस्सेदारी पुरुषों से ज्यादा है। तमिलनाडु में महिलाओं की भागीदारी 85.76 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि पुरुषों की भागीदारी 83.57 प्रतिशत थी। पश्चिम बंगाल में 92.69 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट डाले, जबकि पुरुषों का प्रतिशत 90.92 रहा। दूसरे चरण में 142 सीट पर 29 अप्रैल को मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी।

उत्साह

चुनावी हिंसा के लिए दशकों से कुख्यात बंगाल में इस बार 16 जिलों की 152 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। मतदान केंद्रों में शाम छह बजे के बाद भी मतदाताओं की कतारें लगी थीं, इसलिए अंतिम आंकड़ा बढ़ सकता है।

BJP प्रत्याशी से मारपीट

बीरभूम जिले के दुबराजपुर विस क्षेत्र के खयरासोल में केंद्रीय बलों पर कुछ लोगों ने पथराव किया। इसमें 6 जवान घायल हो गए। दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुमारगंज में भाजपा प्रत्याशी सुर्वेदु सरकार से मारपीट की गई।

EVM में दिग्गजों की किस्मत

मतदान संपन्न होने के साथ कई दिग्गजों की सियासी किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। पश्चिमी बंगाल के नंदीग्राम में भाजपा के सुर्वेदु अधिकारी, बहरमपुर से कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी उल्लेखनीय हैं। वहीं, तमिलनाडु में सीएम एमके. स्टालिन समेत एदापद्दी के. पलानीस्वामी, अभिनेता थेलापति विजय, उदद्यनिधि स्टालिन व ओ. पन्नीरसेल्वम सहित कई दिग्गज शामिल हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery