Tuesday, November, 25,2025

SC के न्यायाधीशों का मणिपुर दौरा वार्ता से हर मसले का हल है संभव : गवई

इंफाल: सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बी आर गवई ने रविवार को कहा कि सभी समस्याएं संवैधानिक तरीकों से हल की जा सकती हैं तथा जब बातचीत होती है तो समाधान तक पहुंचा जा ही सकता है। उन्होंने कहा कि जातीय संघर्ष से ग्रस्त मणिपुर में हर कोई शांति की बहाली चाहता है और किसी को भी वर्तमान स्थिति के जारी रहने में रुचि नहीं है। ज्ञात रहे कि न्यायाधीश गवई के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट के पांच न्यायाधीशों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार से राज्य के दो दिवसीय दौरे पर है।

न्यायाधीश गवई ने रविवार को मणिपुर उच्च न्यायालय की स्थापना की 12वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमने चुराचांदपुर और बिष्णुपुर में राहत शिविरों का दौरा किया और दोनों समुदायों के लोगों से बातचीत की। एक बात जो हम समझ पाए, वह यह है कि हर कोई शांति की बहाली चाहता है। किसी को भी मौजूदा स्थिति के जारी रहने में दिलचस्पी नहीं है। हम सभी संवैधानिक तरीकों से राज्य में सामान्य स्थिति वापस लाने के लिए एकजुट होकर काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि संवैधानिक तरीकों से हर चीज का समाधान किया जा सकता है।

अगर बातचीत होगी तो समाधान दूर नहीं होगा। राहत शिविरों में रह रहे लोग अपने घर लौटना चाहते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि राज्यपाल के प्रयासों से मणिपुर में जल्द ही शांति और सामान्य स्थिति बहाल होगी। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के लिए उस राज्य का दौरा करना बहुत खुशी की बात है, जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिन्द फौज ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी और जहां 1944 में पहली बार भारतीय ध्वज फहराया गया था। उन्होंने कहा कि जैसे महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश या जम्मू और कश्मीर भारत का हिस्सा हैं, वैसे ही मणिपुर और अन्य सात बहनें (पूर्वोत्तर के अन्य राज्य) भी इस देश का हिस्सा हैं। हम देश की एकता के लिए प्रयास करते हैं

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery