Thursday, June, 26,2025

नासिक में कुंभ मेला अगले साल अक्टूबर से 24 जुलाई 2028 तक

नासिक: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की अध्यक्षता में रविवार को नासिक कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में सिंहस्थ कुंभ मेले की महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा की गई। मेले के आयोजन के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए करीब 6,000 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें 4,000 करोड़ रुपए के कार्यों के लिए निविदा जारी कर दी गई हैं। सीएम फडणवीस ने कहा कि सरकार सिंहस्थ कुंभ मेले को यादगार बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

सीएम फडणवीस ने बताया कि सिंहस्थ कुंभ मेला 31 अक्टूबर 2026 को त्र्यंबकेश्वर के साथ साथ रामकुंड और पंचवटी में ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा और 24 जुलाई 2028 तक चलेगा। नासिक में 29 जुलाई 2027 को 'नगर प्रदक्षिणा' होगी, जबकि पहला 'अमृत स्नान' दो अगस्त 2027 को होगा। दूसरा अमृत स्नान 31 अगस्त 2027 को होगा और तीसरा और अंतिम स्नान 11 सितंबर 2027 को नासिक में और 12 सितंबर 2027 को त्र्यंबकेश्वर में होगा। ध्वज को 24 जुलाई 2028 को उतार लिया जाएगा, जो सिंहस्थ कुंभ मेले के समापन का प्रतीक होगा। यह 12 वर्षों में एक बार आयोजित होता है।

एक नजर में मेले का कार्यक्रम

  • 31 अक्टूबर 2026 को त्र्यंबकेश्वर, रामकुंड और पंचवटी में ध्वजारोहण के साथ होगा शुरू
  • 29 जुलाई 2027 को 'नगर प्रदक्षिणा'
  • 2 अगस्त 2027 को होगा पहला अमृत स्नान
  • 31 अगस्त 2027 को होगा दूसरा अमृत स्नान
  • 11 सितंबर 2027 को तीसरा और अंतिम स्नान नासिक में
  • 24 जुलाई 2028 तक कुंभ मेला रहेगा जारी

सभी 13 अखाड़ों के संत मौजूद थे बैठक में

तारीखों की घोषणा की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि बैठक में सभी 13 मुख्य अखाड़ों के संतों और पुरोहित संघ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि बैठक में उपस्थित लोगों को एक इस विशाल कार्यक्रम के आयोजन के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का विवरण उपलब्ध कराया गया।

भूमि अधिग्रहण का कार्य प्रगति पर

फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा कि 4000 करोड़ रुपए की लागत वाले कार्यों की निविदाएं जारी की जा चुकी हैं। 2000 करोड रुपए की लागत वाले अन्य कार्यों की निविदाएं भी जल्द ही जारी की जाएंगी। सीवेज शोधन संयंत्र (एसटीपी), गोदावरी नदी की सफाई और 'साधुग्राम' के लिए भूमि अधिग्रहण का काम भी प्रगति पर है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery