Tuesday, November, 25,2025

शाहरुख सबसे अमीर फिल्मी हस्ती, जूही चावला दूसरे नंबर पर

मुंबई: मशहूर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान 12,490 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ अरबपतियों की सूची में शामिल हो गए हैं। बुधवार को जारी 'एमएम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025' के मुताबिक, शाहरुख इस सूची में शामिल सबसे अमीर बॉलीवुड हस्ती हैं।

शाहरुख और उनका परिवार रेड चिलीज एंटरटेनमेंट कंपनी का संचालन करता है और उन्होंने कई अलग क्षेत्रों में निवेश किया हुआ है। इनमें आईपीएल फ्रेंचाइजी का सह-स्वामित्व, शराब कंपनियों में निवेश और अन्य व्यावसायिक हित शामिल हैं। सबसे अमीर भारतीयों की इस सूची में अभिनेत्री जूही चावला दूसरी सबसे अमीर फिल्मी हस्ती हैं। उनकी कुल संपत्ति 7,790 करोड़ रुपए है। चावला कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम में भी शाहरुख की व्यवसायी भागीदार हैं। सूची के मुताबिक, चावला और उनके परिवार के पास मशहूर हस्तियों के बीच दूसरी सबसे बड़ी संपत्ति है।

अभिनेता ऋतिक रोशन 2,160 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। ऋतिक के व्यवसाय में जीवनशैली और फिटनेस ब्रांड एचआरएक्स शामिल है। फिल्म निर्माता एवं निर्देशक करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शंस बैनर के साथ मिलकर 1,880 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित की है। वह चौथे स्थान पर हैं।

इस सूची में अनुभवी अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके परिवार की संपत्ति 1,630 करोड़ रुपए आंकी गई है। वह शीर्ष पांच में शामिल हैं।

मुकेश अंबानी सबसे अमीर

सूची के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गौतम अडाणी को पीछे छोड़ते हुए वर्ष 2025 में सबसे अमीर भारतीय का अपना खिताब दोबारा हासिल कर लिया है। 68 वर्षीय अंबानी की संपत्ति इस साल भले ही छह प्रतिशत घटकर 9.55 लाख करोड़ रुपए रह गई है, लेकिन वह सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी 8.14 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। एचसीएल की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा 2.84 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ तीसरे, साइरस पूनावाला और उनका परिवार 2.46 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ चौथे व कुमार मंगलम बिड़ला 2.32 लाख करोड़ रुपए की अनुमानित संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery