Thursday, November, 27,2025

153 दिन बाद शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल

मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीन सत्रों से जारी गिरावट पर बुधवार को विराम लग गया। मजबूत वैश्विक संकेतों, विदेशी निवेश में बढ़ोतरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच बाजार में तेज रिकवरी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 1,022 अंक (1.21%) की बड़ी बढ़त के साथ 85,609.51 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,057 अंक तक चढ़ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 320.50 अंक (1.24%) उछलकर 26,205.30 के स्तर पर बंद हुआ, जो अपने उच्चतम स्तर से सिर्फ 10 अंक दूर है। बुधवार को सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में बढ़त रही। बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा और एक्सिस बैंक टॉप गेनर रहे। दूसरी ओर भारती एयरटेल और एशियन पेंट्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी के 50 में से 44 शेयर हरे निशान में रहे। सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी देखी गई, जिसमें आईटी, मेटल, मीडिया, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में 1% से अधिक की बढ़त दर्ज की गई।

निवेशकों की वेल्थ में 6 लाख करोड़ का इजाफा

तेजी के कारण बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप 469 लाख करोड़ से बढ़कर 475 लाख करोड़ रुपए हो गया। विशेषज्ञों के अनुसार रूस-यूक्रेन संघर्ष पर संभावित युद्धविराम और अमेरिका में दरों में कटौती की संभावना से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 785.32 करोड़ और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,912 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

वैश्विक बाजारों में भी तेजी

एशिया के प्रमुख बाजार कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसैंग बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट में रहा। यूरोपीय बाजारों में भी सकारात्मक रुझान देखने को मिला।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery