Thursday, May, 28,2026

पुरानी यादों, देसी स्वाद और आत्मीय माहौल का नया ठिकाना बन रहा 'थ्रोबैक देसी कैफे'

जयपुर: करीब चार दशक लंबे मोडिया कॅरिअर के बाद वरिष्ठ पत्रकार संजीव श्रीवास्तव अब 'स्वाद और संस्कृति' के जरिए लोगों के दिलों तक पहुंच रहे हैं। जयपुर के बापू नगर में मंगल मार्ग स्थित 'धोबैक देसी कैफे' के माध्यम से उन्होंने ऐसी पहल की है, जहां राजस्थानी कचौरी हाउस की यादें, पारंपरिक राजस्थानी स्वाद और आधुनिक कैफे कल्बर का अनठा संगम देखने को मिल रहा है। पत्रकारिता से निकलकर 'रसोई' में पक रही उनकी यह नई पेशेवर पारी अब जयपुर के 'फूड लवर्स के बीच तेजी से पहचान बना रही है।

फर्स्ट इंडिया मीडिया ग्रुप के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा बुधवार को संजीव श्रीवास्तव के इस 'थोबैक देसी कैफे में पहुंचे। उन्होंने रेस्टोरेंट का विजिट किया और यहां परोसे जा रहे व्यंजनों का स्वाद चखा। संजीव श्रीवास्तव ने खुद पवन अरोड़ा को रेस्टोरेंट को अवधारणा और यहां के खास डिशेज की जानकारी दी। इस दौरान फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल के सीनियर एडिटर जिनेंद्र सिंह शेखावत, एसोसिएट एडिटर श्वेता मिश्रा अवस्थी, सीनियर एंकर पूनम शमां सोलंकी, एंकर डॉ. जयति मिश्रा, प्रोग्रामिंग हेड हेमंत शर्मा, कैमरा हेड घनश्याम करोल भी उनके साथ रहे। कैफे में संजीव श्रीवास्तव और उनकी पत्नी मीनू श्रीवास्तव ने सभी का आत्मीय स्वागत किया। फरर्ट इंडिया टीम ने कैफे का अवलोकन किया, स्टाफ से बातचीत की। पारंपरिक स्वाद और देसी अंदाज के कारण लोकप्रिय हो रही मटर की कचौरी, प्याज की कचौरी, आलू की कचौरी और दाल की कचौरी का स्वाद चखा। संजीव श्रीवास्तव ने 'श्रोबैक देसी कैफे' की अवधारणा के बारे में बताया कि यह प्रयास भारतीय पारंपरिक खानपान संस्कृति से जुड़ी आत्मीयता, मादगी और भावनात्मक जुड़ाव को फिर से जीवंत करने का है। करीब 40 वर्षों तक पत्रकारिता में सक्रिय रहने के बाद वे ऐसा काम शुरू करना चाहते थे, जो उन्हें जमीन और आम लोगों से जोड़े रखे।

फर्स्ट इंडिया न्यूज के साथ विशेष बातचीत में संजीव श्रीवास्तव ने कहा, 'पत्रकारिता ने मुझे लोगों, संस्कृति और भावनाओं को करीब से समझना सिखाया। श्रोबैंक देसी कैफे के जरिए मैं उन स्वादों और यादों को फिर से जीवित करना चाहता हूं, जिनके साथ कई पीढ़ियां बड़ी हुई हैं। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग एक बार फिर खाने में असलियत, सादगी और भावनात्मक सुकून तलाश रहे हैं।' इस पहल में संजीव श्रीवास्तव की पत्नी मीनू श्रीवास्तव की भी अहम भूमिका है, जो कैफे के कई संचालन संबंधी कार्यों को सक्रिय रूप से संभाल रही हैं।

गुणवत्ता बनाए रखने से लेकर व्यंजनों के स्वाद और पारंपरिक पहचान को सुनिश्चित करने तक, वे हर पहलू पर विशेष ध्यान देती हैं, ताकि कैफे में परोसा जाने वाला हर व्यंजन घर जैमा स्वाद और अपनापन महसूस कराए। संजीव श्रीवास्तव ने आगे कहा कि यह कैफे केवल एक व्यावसायिक उपक्रम नहीं, बल्कि उनकी व्यक्तिगत यात्रा और मूल्यों का विस्तार है, जहां भारतीय पारंपरिक स्वादों को आधुनिक और आत्मीय माहौल में प्रस्तुत किया गया है। पवन अरोड़ा ने इस पहल की सराहना करते हुए संजीव श्रीवास्तव को बधाई दी और कहा कि उन्होंने ऐसा स्थान तैयार किया है, जो भारत की समृद्ध पाक परंपरा का उत्सव मनाने के साथ-साथ शहरी लोगों को एक नया और अलग अनुभव भी दे रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery