Thursday, May, 28,2026

राहुल मोदी की डिफॉल्ट जमानत याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट की पीठ अलग

नई दिल्ली: राजस्थान के बहुचर्चित आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी घोटाले में आरोपी राहुल मोदी की डिफॉल्ट जमानत याचिका से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ ने खुद को सुनवाई से अलग कर लिया है। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस एन.वी. अंजारिया की खंडपीठ ने आदेश देते हुए कहा कि मामले को दूसरी पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए। इसके बाद प्रकरण को नई बेंच के गठन के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के पास भेज दिया गया। खंडपीठ राहुल मोदी और अन्य आरोपियों की विशेष अनुमति याचिका (SLP) पर सुनवाई कर रही थी। मामले में केंद्र सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसडी संजय और ऐश्वर्य भाटी ने पक्ष रखा। वहीं
याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रम चौधरी ने दलीलें पेश कीं। आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी घोटाला भारत के सबसे बड़े सहकारी घोटालों में से एक है, जिसमें लगभग 20 लाख निवेशकों से 14,800 करोड़ से अधिक की ठगी की गई है। यह घोटाला मुख्य रूप से राजस्थान और गुजरात सहित देश के कई राज्यों में फैला हुआ है। वर्ष 2018 में राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) की जांच के बाद यह पूरा मामला खुलकर सामने आया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery