Thursday, May, 28,2026

'पानी पीते रहें... लू के लक्षणों को नजरअंदाज न करें'

नई दिल्ली: देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से सतर्क रहने और हर जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और धूप से बचाव सबसे जरूरी है। 'एक्स' पर जारी संदेश में मोदी ने कहा कि बच्चे, बुजुर्ग और धूप में काम करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। समय रहते सावधानी नहीं बरतने पर स्थिति हीटस्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या में बदल सकती है। उन्होंने लोगों से चक्कर आना, अत्यधिक थकान या मतली जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को अचानक कमजोरी या बेहोशी महसूस हो तो उसे तुरंत छायादार और ठंडी जगह पर ले जाकर पानी, ओआरएस या अन्य तरल पदार्थ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों की सतर्कता और संवेदनशीलता किसी की जान बचा सकती है।

पशु-पक्षियों के लिए भी रखे जल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पशु-पक्षियों के लिए भी पानी रखने की अपील करते हुए कहा कि छत, बालकनी, दुकान या ऑफिस के बाहर पानी से भरा छोटा बर्तन रखना भी किसी प्यासे पक्षी के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि घरों और दुकानों के बाहर मटकों में पानी रखना समाज सेवा का बड़ा माध्यम बन सकता है। साथ ही लोगों से अपने बुजुर्ग परिजनों का हालचाल लेने और उन्हें दोपहर की तेज धूप से बचने की सलाह देने को कहा।

प्री-मानसून बारिश 29 मई से केरलम में अटका मानसून

नई दिल्ली। भीषण गर्मी से जूझ रहे देश के अधिकांश हिस्सों को जल्द राहत मिल सकती है। मौसम एजेंसियों के अनुसार 29 मई से 5 जून के बीच देश के करीब 80 से 90 प्रतिशत हिस्से में प्री-मानसून बारिश होने की संभावना है। हालांकि दक्षिण भारत में कमजोर नमी और दक्षिण मध्य अरब सागर में बने चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण मानसून फिलहाल केरलम में अटक गया है। यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेज वेदर फोरकास्ट्स के अनुसार अगले आठ दिनों में दक्षिण, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत समेत बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में अच्छी बारिश के संकेत हैं।

गर्मी में सतर्क रहें, जरूरतमंदों की मदद करें: भजनलाल

गर्मी और नौतपा के असर को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी के इस दौर में लोग अपने स्वास्थ्य और परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। सीएम ने पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ लेने, बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने तथा दोपहर की तेज धूप से बचने की सलाह दी। लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ और पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने का भी आह्वान किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery