Tuesday, May, 26,2026

अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण सम्मान

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य अलंकरण समारोह में देश के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार प्रदान किए। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनकी ओर से यह सम्मान उनकी पत्नी और सांसद हेमा मालिनी ने ग्रहण किया। धर्मेंद्र को कला क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया। समारोह में राजस्थान की तीन हस्तियों को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया। विज्ञापन जगत की प्रसिद्ध हस्ती पीयूष पांडे को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। समारोह में प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकार एवं वायलिन वादक एन. राजम को भी पद्म विभूषण प्रदान किया गया। इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्मश्री सम्मानित किया गया। समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पजनीवेल ने पीएम मोदी को लेटकर प्रणाम किया

पुडुचेरी के सिलंबम गुरु के. पजनीवेल को भारत में पारंपरिक मार्शल आर्ट में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान लेने जाने से पहले उन्होंने जमीन पर लेटकर पीएम मोदी को प्रणाम किया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery