Tuesday, May, 26,2026

संस्कृति और स्वाद का संगम बना गुलाब जी फैमिली रेस्टोरेंट

जयपुर: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मंगलवार को एमआई रोड स्थित गणपति प्लाजा में 'गुलाब जी चाय वाले' के नए फैमिली रेस्टोरेंट का 'भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर शहर की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। नया रेस्टोरेंट ब्रांड के मूल प्रतिष्ठान परिसर में ही विकसित किया गया है, जिसे जयपुर की पारंपरिक गुलाबी नगरी की संस्कृति और विरासत को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान हेम कंवर ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का पारंपरिक चुंदड़ी ओढ़ाकर एवं सम्मान-पत्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दीया कुमारी ने रेस्टोरेंट की पिंकसिटी थीम आधारित आकर्षक सजावट और पारंपरिक वातावरण की सराहना की। उन्होंने इस नई पहल के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह प्रतिष्ठान भविष्य में नई ऊंचाइयों को छुएगा और जयपुर की पहचान को और मजबूत करेगा।

बेहतर भोजन के साथ आत्मीय अनुभव

कार्यक्रम में राजस्थान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, विधायक बालमुकुंदाचार्य एवं राजपूत समाज जयपुर ग्रामीण के अध्यक्ष भारत सिंह मेहसवास सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिन्होंने नए रेस्टोरेंट के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिवपाल सिंह ने बताया कि यह रेस्टोरेंट गुलाब सिंह के जयपुर प्रेम को समर्पित एक विशेष अवधारणा के रूप में तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य परिवारों को पारंपरिक माहौल के साथ बेहतर भोजन एवं आत्मीय अनुभव प्रदान करना है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery