Tuesday, May, 26,2026

विजेताओं के सम्मान में सजी शाम

जयपुर: हेड़वा हेवन रिजॉर्ट, जमडोली में रविवार को आयोजित मिसेज राजस्थान 2026 के भव्य ग्रैंड फिनाले के बाद सोमवार को जयपुर के एक होटल में विजेताओं और प्रतिभागियों के सम्मान में विशेष रात्रिभोज आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. जगदीश चंद्र ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, समर्पण और शानदार प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम में मिसेज राजस्थान के आयोजक निमिषा मिश्रा और योगेश मिश्रा भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों की मेहनत, प्रतिभा और आत्मविश्वास की प्रशंसा करते हुए उनके प्रेरणादायक सफर की सराहना की।

विनर्स की मौजूदगी

इस अवसर पर मिसेज राजस्थान सिल्वर 2026 की विजेता उमा मीणा मौजूद रहीं। उनके साथ प्रथम रनर-अप नीतू राठौड़, द्वितीय रनर-अप ख्याति पारीक, तृतीय रनर-अप सावी शर्मा और चतुर्थ रनर-अप मीनाक्षी विश्वास भी उपस्थित रहीं। वहीं गोल्ड श्रेणी में मिसेज राजस्थान गोल्ड 2026 की विजेता श्वेता कंसाना भी कार्यक्रम में शामिल हुई। उनके साथ प्रथम रनर-अप विनीता दीक्षित, द्वितीय रनर-अप अदिति चौधरी, तृतीय रनर-अप पारुल शर्मा और चतुर्थ रनर-अप भावना मीणा मौजूद रहीं।

आयोजकों का जताया आभार

कार्यक्रम में जैन फोटोज के वासु जैन की उपस्थिति ने शाम को और खास बना दिया। इस दौरान विजेताओं ने मंच उपलब्ध कराने के लिए आयोजकों का आभार जताया और कहा कि इस प्रतियोगिता ने उन्हें अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को पहचान दिलाने का अवसर दिया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery