Tuesday, May, 19,2026

CJI की अपील हाई कोर्ट अपनाएं डिजिटल सुनवाई

नई दिल्ली: देश के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने पश्चिम एशिया संकट के बीच ईंधन और अनावश्यक खर्च में कटौती के उद्देश्य से देश के सभी उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों से फिलहाल सोमवार और शुक्रवार को डिजिटल माध्यम से सुनवाई करने का आग्रह किया है। सुप्रीम कोर्ट ने 15 मई को फैसला लिया था कि सप्ताह के इन दो दिनों में मामलों की सुनवाई मुख्य रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जाएगी। साथ ही न्यायाधीशों को साझा वाहन उपयोग के लिए भी प्रोत्साहित किया गया है। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा और संसाधनों की बचत संबंधी अपील के बाद उठाया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने डिजिटल सुनवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया सुचारू रही । सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी इस पहल का समर्थन किया। सीजेआई ने कहा कि यदि संभव हो तो उच्च न्यायालय भी अस्थायी तौर पर इसी व्यवस्था को अपनाएं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery