Tuesday, May, 19,2026

32वां ग्लोबल अवार्ड... नॉर्वे ने मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान

ओस्लो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमवार को नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट' से सम्मानित किया गया। नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह प्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। 'ग्रैंड क्रॉस' रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट का सर्वोच्च दर्जा है। यह सम्मान नॉर्वे के हितों और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने में असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है। यह मोदी की नॉर्वे की पहली यात्रा है और पिछले 43 वर्षों में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की नॉर्वे की पहली यात्रा है। इससे एक दिन पहले मोदी को स्वीडन के प्रतिष्ठित 'रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रॉस' से सम्मानित किया गया था।

उन्हें यह सम्मान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए दिया गया था। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में प्रधानमंत्री मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन (EFTA) देशों के बीच हुआ व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई देगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस समझौते के तहत अगले 15 वर्षों में भारत में 100 अरब डॉलर के निवेश और 10 लाख रोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने इसे भारत-नॉर्वे संबंधों के लिए 'साझा विकास और समृद्धि का मजबूत आधार' बताया।

युद्ध नहीं, संवाद से निकलेगा समाधानः पीएम मोदी

वैश्विक मुद्दों पर बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यूक्रेन और पश्चिम एशिया जैसे संघर्षों का समाधान केवल बातचीत और कूटनीति से ही संभव है। उन्होंने कहा कि सैन्य कार्रवाई स्थायी शांति नहीं ला सकती। मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत और नॉर्वे दोनों नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और शांतिपूर्ण समाधान में विश्वास रखते हैं। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ साझा प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि हर प्रकार के आतंकवाद को जड़ से खत्म करना दोनों देशों की प्राथमिकता है। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के समर्थन में खड़े रहने के लिए नॉर्वे का आभार भी जताया। मोदी ने नॉर्वे के भारत की इंडो-पैसिफिक ओशन्स इनिशिएटिव में शामिल होने का स्वागत करते हुए कहा कि दोनों देश समुद्री सुरक्षा, ब्लू इकोनॉमी और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएंगे।

भारत-नॉर्वे में आठ महत्वपूर्ण समझौतों पर मुहर

वहीं, नॉर्वे के प्रधानमंत्री स्टोर ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को 'बेहद महत्वपूर्ण' बताया। उन्होंने कहा कि वैश्विक तनाव और अनिश्चितता के दौर में भारत जैसे लोकतांत्रिक देशों के साथ साझेदारी और मजबूत करना जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नॉर्वे यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच आठ महत्वपूर्ण समझौतों पर मुहर लगी। ये समझौते ग्रीन हाइड्रोजन, ब्लू इकोनॉमी, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वैश्विक निवेश जैसे अत्यंत रणनीतिक क्षेत्रों को कवर करते हैं, जहां नॉर्वे के पास अत्याधुनिक तकनीक और दुनिया का सबसे बड़ा सॉवरेन वेल्थ फंड है, वहीं भारत के पास विशाल बाजार, कुशल कार्यबल और तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था है। इससे दोनों देशों को फायदा मिलेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery