Tuesday, May, 19,2026

इतिहास में पहली बार: इस्तीफे के बाद भी जज पर जांच पूरी

नई दिल्ली:  देश के न्यायिक इतिहास में पहली बार किसी न्यायाधीश के इस्तीफे के बाद भी जांच प्रक्रिया पूरी कर अंतिम रिपोर्ट सौंप दी गई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश यशवंत वर्मा से जुड़े आरोपों की जांच कर रही तीन सदस्यीय समिति ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंप दी। लोकसभा सचिवालय के अनुसार रिपोर्ट न्यायाधीश (जांच) अधिनियम, 1968 के तहत तैयार की गई है और इसे जल्द संसद के दोनों सदनों के पटल पर रखा जाएगा। दोनों सदनों में इस पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। समिति में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश अरविंद कुमार, बंबई हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर और वरिष्ठ अधिवक्ता बी. वी. आचार्य शामिल थे। समिति का पुनर्गठन 25 फरवरी को किया गया था।

जवाबदेही-पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम

इस मामले का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह रहा कि जस्टिस वर्मा ने 10 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया, लेकिन इसके बावजूद जांच प्रक्रिया को रोका नहीं गया। अब तक प्रचलित व्यवस्था में किसी न्यायाधीश के इस्तीफे के बाद ऐसी समितियां आमतौर पर निष्क्रिय हो जाती थीं, लेकिन इस बार समिति ने अपना कार्य पूरा कर अंतिम रिपोर्ट सौंप दी। राजनीतिक और कानूनी हलकों में इसे न्यायपालिका में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery