Tuesday, May, 26,2026

सुजान गंगा नहर पर फ्लोटिंग फाउंटेन का हुआ लोकार्पण

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को भरतपुर प्रवास के दौरान 14 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न लोक-कल्याणकारी विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने 8 करोड़ 73 लाख की लागत से श्री गंगा मंदिर के जीर्णोद्धार व मरम्मत कार्य, 3 करोड़ 71 लाख की लागत से गंगा मंदिर के अग्रभाग के संरक्षण व सौंदर्गीकरण कार्यों का शिलान्यास किया। इसके अलावा सुजान गंगा नहर में 1 करोड़ 84 लाख की लागत से विकसित फ्लोटिंग म्यूजिकल फाउंटेन का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक शैलेंद्र सिंह, बहादुर सिंह कोली आदि मौजूद रहे।

सर्किट हाउस में आमजन की समस्याएं सुनीं

मुख्यमंत्री ने भरतपुर सर्किट हाउस में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, शिकायतें और परिवेदनाएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही सरकार का सर्वोपरि संकल्प है और राज्य सरकार हर नागरिक के कल्याण के लिए संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य कर रही है। जनसुनवाई के बाद मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के अनुरूप ई-बस से जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे।

जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने भरतपुर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकास कार्यों एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए ताकि आमजन को त्वरित लाभ मिल सके। उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल, बिजली और चिकित्सा व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में टैंकर व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति को अधिक प्रभावी बनाने, ट्रांसफार्मरों के लोड फिक्सेशन और नए ट्रांसफार्मर लगाने पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने सीएचसी और पीएचसी में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, गर्मी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने तथा फूड इंस्पेक्टरों को औचक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।

'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत पौधारोपण

मुख्यमंत्री ने 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026' के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में एनीकट, नहरों और पोखरों का जीर्णोद्धार कराया जाए और कच्ची नहरों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।

प्राचीन कुंडों के पुनरुद्धार पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि भरतपुर की भौगोलिक स्थिति कटोरे जैसी होने के कारण बरसात के समय जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है। उन्होंने जिला प्रशासन को विशेष टीम गठित कर जलभराव के कारणों का अध्ययन करने और स्थायी समाधान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर के प्राचीन कुंडों के पुनरुद्धार और व्यापक पौधारोपण अभियान चलाने पर भी जोर दिया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery