Tuesday, May, 26,2026

मानसून से पहले निगम अलर्ट, 50% नालों की सफाई पूरी

जयपुर: नगर निगम जयपुर ने मानसून पूर्व तैयारियों को तेज करते हुए शहर के 50% से अधिक नालों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया है। सोमवार को निगम आयुक्त ओम कसेरा की अध्यक्षता में जोन एवं मुख्यालय के अधिशासी अभियंताओं की समीक्षा बैठक हुई। इसमें नाला सफाई, मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्थाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। आयुक्त ने बताया कि शहर के करीब 900 नालों में से आधे से अधिक नालों की सफाई पूरी हो चुकी है, जबकि लगभग 35% नालों में कार्य तेजी से जारी है। निगम की टीमें मिशन मोड पर काम करते हुए खुले नालों पर फेरो कवर लगाने, खुले सीवर मैनहोल बंद करने तथा आवश्यक मरम्मत कार्यों को अंजाम दे रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून से पहले सभी नालों की संपूर्ण सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को जलभराव और दुर्घटनाओं जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery