Tuesday, May, 26,2026

निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज

जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने राज्य सरकार पर हार के डर से चुनाव टालने का आरोप लगाया और नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। वहीं, यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार पहले भी चुनाव कराने के लिए तैयार थी और अब भी तैयार है। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव करवाने का फैसला अब निर्वाचन आयोग को करना है।

हार के डर से चुनाव टाल रही सरकारः पायलट

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव नहीं कराकर सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट की फटकार के बावजूद सरकार चुनाव कराने से बच रही है, क्योंकि 'भाजपा को हार का डर सता रहा है। पायलट ने आरोप लगाया कि चुनाव नहीं होने से राजस्थान को हजारों करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है, जबकि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। इसके बाद पायलट ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने एनटीए को 'नेशनल ट्रॉमा एजेंसी' बताते हुए कहा कि सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है।

3 माह पहले भी चुनाव के लिए तैयार थी सरकारः खर्रा

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि हाई कोर्ट का फैसला आने के बाद अब निकाय और पंचायत चुनाव करवाने का निर्णय निर्वाचन आयोग को लेना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तीन महीने पहले भी चुनाव के लिए तैयार थी और आज भी पूरी तरह तैयार है। सरकार की मंशा ओबीसी वर्ग को उचित आरक्षण देने की थी, लेकिन कांग्रेस शासन में ओबीसी की गणना नहीं होने के कारण स्पष्ट आंकड़ों का अभाव रहा। इसी वजह से राज्य सरकार ने ओबीसी आयोग का गठन किया, हालांकि आयोग के पास फिलहाल आरक्षण से जुड़े स्पष्ट आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के पुनर्गठन, सीमांकन और सीमा विस्तार से जुड़े सभी कानूनी अवरोध अब समाप्त हो चुके हैं। ऐसे में हाईकोर्ट के आदेश की पालना करना अब निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery