Thursday, May, 28,2026

राजस्थान में 'सेफ गेम' खेलेंगी भाजपा-कांग्रेस

जयपुर: राज्यसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही राजस्थान में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं, लेकिन मौजूदा संख्या बल को देखते हुए भानपा और कांग्रेस दोनों ही दल इस बार 'सेफ गेम' खेलने की रणनीति पर आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि दोनों दल उतने ही प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे, जितनी सीटें जीतने का गणित उनके पक्ष में बनता है।

राजस्थान में जून 2026 में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होना है। मौजूदा विधानसभा संख्या बल के हिसाब से भाजपा को दो और कांग्रेस को एक सीट मिलना लगभग तय माना जा रहा है। विधानसभा में भाजपा के 118 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 67 विधायक हैं। राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए प्रत्याशी को 51 प्रथम वरीयता के वोटों की जरूरत होती है। ऐसे में भाजपा दो उम्मीदवारों को आराम से जिता सकती है, जबकि कांग्रेस के पास केवल एक सीट जीतने लायक संख्या है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस दूसरा और भाजपा तीसरा प्रत्याशी उतारने का जोखिम नहीं लेगी, क्योंकि अतिरिक्त उम्मीदवार की जीत की संभावना बेहद कम है। हालांकि चुनावी रणनीति में दल आमतौर पर अपने उम्मीदवार को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक संख्या से दो-तीन वोट ज्यादा जुटाने की कोशिश करते हैं, ताकि किसी प्रकार की क्रॉस वोटिंग या नाराजगी का असर न पड़े।

अनुभवी नेता पर दांव खेलने की तैयारी !

कांग्रेस में भी संभावित नामों को लेकर अंदरखाने मंथन जारी है। कांग्रेस की यह सीट केंद्रीय नेताओं के खाते में जाने की संभावना ज्यादा दिखाई दे रही है। इस बार जिन सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है उनमें कांग्रेस के नीरज डांगी तथा भाजपा के राजेंद्र गहलोत और रवनीत सिंह शामिल है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि कोई बड़ा सियासी पटनाक्रम नहीं हुआ तो राजस्थान में राज्यसभा चुनाव का परिणाम पहले से तय गणित के अनुरूप ही रहने की संभावना है।

प्रत्याशी को लेकर फिर चौकाएगी भाजपा

इस बार राज्यसभा चुनाव में संख्या बल का गणित सबसे बड़ा फैक्टर बना हुआ है। दोनों दलों के नेता संभावित उम्मीदवारों को लेकर दिल्ली में पार्टी नेतृत्व से लगातार मुलाकात कर रहे हैं। भाजपा में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह को दोबारा मौका मिलने की चर्चा है, वहीं पार्टी एक सीट पर किसी स्थानीय चेहरे को भी मौका दे सकती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery