Thursday, May, 28,2026

नीट अभ्यर्थी के परिवार से मिले राहुल गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राजस्थान के सीकर में आत्महत्या करने वाले नीट अभ्यर्थी प्रदीप मेघवाल के परिवार से बुधवार को दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्र की मौत 'एक टूटी हुई और भ्रष्ट व्यवस्था की देन' है। राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित एनएसयूआई कार्यालय में प्रदीप के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक होनहार छात्र का इस तरह दुनिया छोड़ देना बेहद दुखद है और इसके लिए केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था जिम्मेदार है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भी पोस्ट साझा करते हुए कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं केवल परीक्षा प्रणाली को नहीं तोड़ती, बल्कि लाखों युवाओं के सपनों और परिवारों की उम्मीदों को भी खत्म कर देती हैं। उन्होंने कहा कि देश के बच्चे पढ़ाई, प्रतियोगिता और भविष्य के दबाव में जी रहे हैं और जब परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं तो उनका भरोसा टूट जाता है। कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जिन्होंने परीक्षा प्रणाली को 'माफियाओं के हवाले' कर दिया, उन्हें इस परिवार के सामने जवाब देना चाहिए। राहुल गांधी ने कुछ नीट अभ्यर्थियों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि छात्रों में व्यवस्था को लेकर गहरा आक्रोश है और अब युवाओं का सन्न टूट चुका है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery