Thursday, May, 28,2026

भरतपुर की सांस्कृतिक पहचान बना 'पंच गौरव सर्किल'

भरतपुर: शहर के प्रमुख मल्टीपर्पज सर्किल को अब नई सांस्कृतिक पहचान मिल गई है। भरतपुर विकास प्राधिकरण (BDA) ने जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी के मार्गदर्शन में इसे 'पंच गौरव सर्किल' के रूप में विकसित किया है। यह सर्किल अब भरतपुर की संस्कृति, परंपरा, पर्यटन और स्थानीय गौरव का प्रतीक बनकर सामने आया है।

राज्य सरकार की 'पंच गौरव' अवधारणा के तहत तैयार किए गए इस सर्किल में भरतपुर की पांच प्रमुख पहचान को कलात्मक रूप में प्रदर्शित किया गया है। इनमें कदम वृक्ष को वनस्पति, शहद को उपज, कुश्ती को खेल, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान को पर्यटन और सरसों तेल को स्थानीय उत्पाद के रूप में शामिल किया गया है।

सर्किल की सबसे खास बात यह है कि यहां बनाई गई सभी कलाकृतियां पूरी तरह स्क्रैप और पुनर्चक्रित सामग्री से तैयार की गई हैं। 'वेस्ट टू आर्ट' और 'वेस्ट टू वेल्थ' की थीम पर विकसित यह प्रोजेक्ट पर्यावरण संरक्षण और रचनात्मकता का अनूठा उदाहरण बनकर उभरा है। महिला सशक्तीकरण को भी इस परियोजना में विशेष स्थान दिया गया है। कुश्ती की स्थापना कला में महिला पहलवानों को प्रमुखता से दर्शाया गया है, जो महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, आत्मविश्वास और शक्ति का संदेश देती है।

भरतपुर के रेड स्टोन का उपयोग

इसके अलावा सर्किल के फेसाड में स्थानीय भरतपुर रेड स्टोन का उपयोग किया गया है, जिसमें करीब 50 प्रतिशत सामग्री पुराने ढांचे से पुनः इस्तेमाल की गई है। 'वोकल फॉर लोकल' और 'मेक इन इंडिया' की भावना को ध्यान में रखते हुए तैयार यह सर्किल स्थानीय संसाधनों और कारीगरी को बढ़ावा देने का भी प्रयास है।

CM ने किया था लोकार्पण

पंच गौरव सर्किल अब केवल एक ट्रैफिक सर्किल नहीं, बल्कि भरतपुर की सांस्कृतिक आत्मा, रचनात्मक सोच और सतत शहरी विकास के संकल्प का प्रतीक बन गया है। उल्लेखनीय है कि 25 मई 2026 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसका लोकार्पण किया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery