Thursday, May, 28,2026

महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से भिड़ी, 3 की मौत

जयपुर/सीकर:  जयपुर-सीकर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-52) पर बुधवार सुबह खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई। चौमूं क्षेत्र में स्टेडियम के पास व्यावरिया कट के निकट तेज रफ्तार टेम्पो क्रूजर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। टेम्पो क्रूजर में महाराष्ट्र के परभणी जिले के गंगाखेड़ क्षेत्र के हरंगुल गांव के श्रद्धालु सवार थे, जो खाटूश्यामजी मंदिर के दर्शन के लिए सीकर जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक के अचानक कट लेने से पीछे से आ रही टेम्पो क्रूजर उससे टकरा गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। दुर्घटना में शालू बाई (75), मेघा (40) और आदेश (18) की मौत हो गई। वहीं गीता देवधर, गायत्री देवधर, खुशी जावड़े, अंकिता, रितेश, ऋषिकेश, शकुंतला, सुनीता और यशोदा घायल हो गए।

राज्यपाल ने जाना घायलों का हाल

सीकर बाईपास के हाड़ोता स्थित बावरिया कट पर खाटूश्यामजी जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही राज्यपाल हरिभाऊ बागडे बुधवार शाम चौमूं स्थित आर. के. हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने भर्ती घायलों की कुशलक्षेम पूछी और चिकित्सकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery