Thursday, May, 28,2026

नेहरू की विदेश नीति ही देश को बचा सकती है: गहलोत

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों में देश को फिर से पंडित जवाहरलाल नेहरू की विदेश नीति की ओर लौटने की जरूरत है। उनका कहना है कि भारत की अंतरराष्ट्रीय स्थिति पहले की तुलना में कमजोर हुई है और कई मौकों पर देश को अपेक्षित वैश्विक समर्थन नहीं मिल पा रहा है। अशोक गहलोत ने यह बात राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कही। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश के विकास की नींव, बड़े उद्योग, बांध, इस्पात संयंत्र, एम्स और आईआईटी जैसी संस्थाएं नेहरू के नेतृत्व में स्थापित हुई, जिनका लाभ आज भी देश को मिल रहा है। गहलोत कहा कि नेहरू की विदेश नीति गुटनिरपेक्षता और संतुलन पर आधारित थी, जिसे बाद की सरकारों ने भी काफी हद तक आगे बढ़ाया, लेकिन वर्तमान समय में वैश्विक परिस्थितियां बदल गई हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery