Thursday, May, 28,2026

अकीदत और कुर्बानी के साथ मनाई जाएगी बकरीद

जयपुर: अकीदत, भाईचारे और नज्या-ए-कुर्बानी का प्रतीक ईद-उल-अजहा (बकरीद) गुरुवार को पूरे उत्साह के साथ मनाई जाएगी। त्योहार को लेकर राजधानी जयपुर में बुधवार को दिनभर रौनक देखने को मिली। मुस्लिम बहुल इलाकों, प्रमुख मस्जिदों और दिल्ली रोड स्थित ईदगाह में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। ईद की नमान को लेकर विशेष साफ-सफाई, पानी और नमाजियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई।

बकरीद की मुख्य नमाज दिल्ली वाईपास स्थित ईदगाह में अदा की जाएगी, जहां बड़ी संख्या में नमाजी जुटेंगे। बाजारों और बकरा मंडियों में भी देर रात तक बहल-पहल बनी रहा। लोगों ने कुर्बानी के लिए बकरों की खरीदारी के साथ कपड़ों और अन्य जरूरत के सामान की जमकर खरीदारी की। बाजारों में त्योहार की रौनक देखते ही बन रही थी। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे व मुलामंत्री भननलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा की बधाई देते हुए सुख, शांति और आपसी सौहार्द की कामना की है।

बकरा मंडियों में रही रौनक

ईद से एक दिन पहले शहर की बकरा मंडियों में भी भारी रौनक देखने को मिली। अलवरी, जगनापारी, बरबरी, सिरोही, मारवाड़ी, शेखावाटी और परबतसरी नस्ल के बकरी की सबसे अधिक्त माग रही। व्यापारी विभिन्न नस्लों और वजन वाले बकरों के जरिए ग्राहकों को आकर्षित करते नजर आए।

ईदगाह में मुख्य नमाज सुबह 8 बजे

गुरुवार को सुबह फज की नमाज के बाद विभिन्न मस्जिदों में इंद की विशेष नमाज अदा की जाएगी। दिल्ली रोड स्थित ईदगाह में शहर की मुख्य नमाज सुबह 8 बजे होगी, जबकि जौहरी बाजार क्षेत्र में नमाज का समय सुबह 6:20 बजे तय किया गया है। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देंगे और देश में अमन, खुशहाली एवं तरक्की की दुआ करेंगे। इसके बाद घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की जाएगी। घार दरवाजा स्थित दरगाह हजरत मौलाना जियाउद्दीन समेत सभी जगह पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दी गई।

शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील

शहर मुफ्ती मोहम्मद जाकिर नोमानी ने लोगों से अपील की कि त्यौहार के दौरान स्वच्छता और सामाजिक सौहार्द का विशेष ध्यान रखे। उन्होंने कहा कि कुर्बानी से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने से बचना चाहिए और जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाकर इंसानियत और भाईचारे का संदेश देना चाहिए। वहीं, राजस्थान के चीफ काजी खालिद उस्मानी ने नागरिकों से शांति और सद्भाव के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दे तथा किसी सदिश्य गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को दें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery