Thursday, May, 28,2026

मिशन हरियालो राजस्थान: 29 विभाग मिलकर लगाएंगे 10 करोड़ पौधे

जयपुर: राज्य सरकार ने मानसून 2026 के दौरान प्रदेशभर में 29 विभागों द्वारा 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। इस संबंध में बुधवार को शासन सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में 'मिशन हरियालो राजस्थान' की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी पौधारोपण अभियान की तैयारियों और पूर्व वर्षों में लगाए गए पौधों के सत्यापन कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि पौधों की जीवितता भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में भी प्राथमिकता के आधार पर पौधारोपण कराने पर जोर दिया। बैठक में बताया गया कि मानसून 2024 में 7.22 करोड़ तथा मानसून 2025 में 11.75 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए थे। इसी क्रम में अब मानसून 2026 के लिए 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्य सचिव ने कहा कि पौधारोपण के साथ पौधों के संरक्षण की प्रभावी व्यवस्था भी जरूरी है। इसके लिए 'हरियालो एप' के माध्यम से पौधों की जियो टैगिंग और लाइव फोटो अपलोड करना अनिवार्य होगा। साथ ही, हरियालो राजस्थान वेब पोर्टल और मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए नियमित मॉनिटरिंग व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए।

CS वी. श्रीनिवास ने बांधे परिंडे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से प्रदेशभर में भीषण गर्मी के दौरान मूक पशु-पक्षियों के लिए पानी, दाना और छाया की व्यवस्था का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शासन सचिवालय परिसर में पेड़ों पर परिंडे बांधे और पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की। मुख्य सचिव ने कहा कि गर्मी में प्राकृतिक जल स्रोत सूखने से पशु-पक्षियों के सामने पेयजल संकट खडा हो जाता है। उन्होंने आमजन से घरों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे बांधकर शीतल जल और दाने की व्यवस्था करने की अपील की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery