Wednesday, April, 15,2026

SP ज्येष्ठा मैत्रेयी की पहल, खास मौकों पर मिलेगी छुट्टी

जयपुर / सवाई माधोपुर: पुलिस विभाग की कठिन ड्यूटी और तनावपूर्ण माहौल के बीच अब पुलिसकर्मियों को अपने परिवार के साथ खास पल बिताने का अवसर मिलेगा। सवाई माधोपुर की पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने एक सराहनीय और संवेदनशील पहल करते हुए पुलिसकर्मियों के लिए विशेष अवकाश की व्यवस्था लागू की है।

जारी निर्देशों के मुताबिक अब कांस्टेबल से लेकर एएसआई रैंक तक के पुलिसकर्मी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपने जन्मदिन, जीवनसाथी, बच्चों और माता-पिता के जन्मदिन के साथ-साथ शादी की सालगिरह जैसे पारिवारिक अवसरों पर एक दिन का अनिवार्य आकस्मिक अवकाश ले सकेंगे। खास बात यह है कि ऐसे अवसरों पर किया गया अवकाश आवेदन अनिवार्य रूप से स्वीकृत किया जाएगा। पुलिसकर्मियों को अक्सर त्योहारों, पारिवारिक कार्यक्रमों और निजी अवसरों पर भी लगातार ड्यूटी करनी पड़ती है, जिसके कारण वे अपने परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाते। इस वजह से उनमें मानसिक तनाव और पारिवारिक दूरी की स्थिति भी बन जाती है। एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी का मानना है कि यह पहल पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करेगी और उनके कार्य-जीवन संतुलन को मजबूत करेगी।

हर स्तर के कर्मचारियों को मिलेगी राहत

पुलिस विभाग में शुरू की गई इस पहल ने महकमे के हर स्तर के कर्मचारियों को राहत देने का काम किया है। अब कांस्टेबल से लेकर सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) तक के पुलिसकर्मी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। खास बात यह है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी इससे अछूते नहीं रहेंगे। ड्यूटी के भारी दबाव के बीच यह निर्णय कर्मचारियों को मानसिक सुकून और पारिवारिक समय देने में मदद करेगा। विभाग की यह पहल पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ उनकी कार्यक्षमता में भी सकारात्मक सुधार लाने की उम्मीद जता रही है।

पुलिसकर्मियों का बढ़ेगा मनोबल

इस निर्णय से न केवल पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि वे अधिक ऊर्जा, सकारात्मकता और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह कदम पुलिसिंग में 'ह्यूमन टच' लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे कार्यक्षमता पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

पुलिस महकमें में हो रही तारीफ

सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक की इस पहल की महकमे के भीतर ही नहीं, बल्कि आमजन और सोशल मीडिया पर भी व्यापक सराहना हो रही है। इसे पुलिसकर्मियों के हित में एक प्रगतिशील और मानवीय निर्णय के रूप में देखा जा रहा है, जो अन्य जिलों के लिए भी मिसाल बन सकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery