Wednesday, April, 15,2026

'घूसखोर' हेड कांस्टेबल वॉयस रिकॉर्डर तोड़कर हुआ फरार

जयपुर: प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दावों के बीच एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को फलोदी में बड़ी नाकामी का सामना करना पड़ा। रिश्वत के मामले में जाल बिछाने गई एसीबी टीम के सामने ही आरोपी हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार फरार हो गया। इतना ही नहीं, उसने कार्रवाई के दौरान अहम सबूत माने जा रहे वॉयस रिकॉर्डर को भी तोड़ दिया, जिससे पूरी कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार पर डोडा-पोस्त से जुड़े एक मामले में आरोपी को राहत देने और रिमांड से बचाने के बदले परिवादी कमल किशोर माली से 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन करने के लिए जाल बिछाया और परिवादी को रिकॉर्डर देकर आरोपी के पास भेजा। सत्यापन के दौरान ही मामला अचानक बिगड़ गया। जैसे ही हेड कांस्टेबल को एसीबी की मौजूदगी का शक हुआ, वह उग्र हो गया। उसने रिकॉर्डर छीनकर तोड़ दिया और परिवादी के साथ मारपीट भी की। एसीबी टीम जब तक मौके पर सक्रिय होती, आरोपी वहां से फरार हो चुका था।

दस्तावेज और साक्ष्य भी साथ ले गया

मामले में यह भी सामने आया है कि आरोपी कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्य भी अपने साथ ले गया, जिससे जांच और मुश्किल हो सकती है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की, लेकिन देर शाम तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका। इस पूरी कार्रवाई को एसीबी के लिए बड़ी विफलता माना जा रहा है, क्योंकि आरोपी न सिर्फ पकड़ से बाहर हो गया, बल्कि सबूत भी नष्ट कर गया। फलौदी थाने में आरोपी के खिलाफ राजकार्य में बाधा, सबूत नष्ट करने, मारपीट और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। वहीं, पुलिस और एसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery