Wednesday, April, 15,2026

स्वच्छता पखवाड़ा में मेघवाल ने किया श्रमदान, पौधारोपण से दिया हरित संदेश

नई दिल्ली: केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नई दिल्ली में पौधारोपण और श्रमदान कर स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मंत्री मेघवाल ने पौधा लगाते हुए सभी से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की और कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। इस दौरान उनके साथ कानून सचिव डॉ. राजीव मणि सहित विधि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मेघवाल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को याद करते हुए कहा कि संविधान की प्रस्तावना में 'समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व' जैसे मूल्यों का समावेश उनके प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने संत कबीर की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए पौधारोपण के महत्व को भी रेखांकित किया। पौधारोपण के बाद मंत्री ने परिसर में श्रमदान कर 'स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता' का संदेश दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery