Wednesday, April, 15,2026

नीतीश के बाद अब 'सम्राट' युग

पटना: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। सम्राट चौधरी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल सैयद अता हुसैन से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है, जो राज्य की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ माना जा रहा है। बिहार जैसे बड़े हिंदी भाषी राज्य में पहली बार भाजपा के मुख्यमंत्री का शपथ लेना राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। सम्राट चौधरी कोइरी समुदाय से आने वाले बिहार के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले 1968 में सतीश प्रसाद सिंह इस समुदाय से मुख्यमंत्री बने थे, जिनका कार्यकाल मात्र पांच दिन का रहा था।

नीतीश कुमार ने नए नेतृत्व को दिया समर्थन

राजनीतिक घटनाक्रम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और अन्य नेताओं के साथ राजभवन पहुंचे और औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि नई सरकार को उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा। कैबिनेट की अंतिम बैठक में नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने 2005 से अब तक अपनी पूरी क्षमता से बिहार के विकास के लिए कार्य किया और आगे भी राज्य की प्रगति के लिए सहयोग करते रहेंगे।

एनडीए की बैठक में सर्वसम्मति से चयनः विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित एनडीए की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। इस दौरान नीतीश कुमार स्वयं उनके प्रस्तावक बने और उन्हें माला पहनाकर समर्थन जताया। चौधरी ने भी उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, नित्यानंद राय, ललन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सम्राट चौधरी राजनीतिक जीवन

सम्राट चौधरी का राजनीतिक जीवन एक सक्रिय और विविध अनुभवों से भरी यात्रा रहा है। वे वरिष्ठ नेता शकुनी चौधरी के पुत्र हैं, जिससे उन्हें प्रारंभ से ही राजनीतिक माहौल मिला। उन्होंने अपने कॅरिअर की शुरुआत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से की और राबड़ी देवी सरकार में मंत्री रहे। वर्ष 2014 में उन्होंने राजद छोड़कर जनता दल (यू) का रुख किया, जब जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री थे। इसके बाद 2017 में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

भाजपा में उन्होंने एक प्रभावशाली वक्ता और संगठनात्मक नेता के रूप में पहचान बनाई। उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष, विधान परिषद सदस्य और 2020 के बाद मंत्री तथा उपमुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला। गृह विभाग जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी। मार्च 2023 में वे भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने। अब NDA विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद वे बिहार के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बनने की ओर अग्रसर हैं।

सीएम ने चौधरी को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा विधानमंडल का नेता चुने जाने पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन एवं सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार प्रगति, जनकल्याण और सुशासन की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery