Wednesday, April, 15,2026

नशा माफिया पर प्रहार, 5.59 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

झालावाड़: झालावाड़ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार इनामी तस्कर बबलू तंवर और उसके सहयोगियों की 5.59 करोड़ रुपए की अवैध संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन दिव्य प्रहार 2.0' के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद्र मीणा ने बताया कि बबलू तंवर लंबे समय से स्मैक तस्करी के अवैध कारोबार में सक्रिय था और इसी काली कमाई से उसने आलीशान मकान, कृषि भूमि और लग्जरी वाहनों का बड़ा नेटवर्क खड़ा कर लिया था। पुलिस की एमओबी शाखा ने गुप्त रूप से इन संपत्तियों का डाटा तैयार किया, जिसके बाद घाटोली थाना पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के तहत करीब 2.03 करोड़ रुपए मूल्य के 5 मकान, 3.01 करोड़ रुपए की 8 कृषि भूमि और 54.06 लाख रुपए के 4 वाहन (दुपहिया, चौपहिया और जेसीबी) को फ्रीज किया गया है। इन सभी संपत्तियों का कुल अनुमानित मूल्य 5,59,07,389 रुपए है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F के तहत संपत्तियों को फ्रीज करने का प्रस्ताव दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी को भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल चुकी है। अब आरोपी इन संपत्तियों का न उपयोग कर पाएंगे और न ही बिक्री कर सकेंगे। एसपी अमित कुमार ने कहा कि इस अभियान के जरिए नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery