Wednesday, April, 15,2026

आरोहण कॉन्क्लेव में सशक्तीकरण और उद्यमिता का दिखा संगम

जयपुर: सशक्तीकरण, उद्यमिता, लाइफ स्टाइल और संस्कृति को एक मंच पर लाते हुए जीतो जयपुर लेडीज विंग के दो दिवसीय 'आरोहण-नेशनल वुमन कॉन्क्लेव' की शुरुआत होटल मेरियट में हुई। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। पहले दिन 'जीतो जयपुर जंक्शन' के तहत आयोजित लाइफ स्टाइल प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें परिधान, ज्वेलरी, होम डेकोर और अन्य क्यूरेटेड कलेक्शन प्रदर्शित किए गए। लाइव आर्टिजन डेमोंस्ट्रेशन के जरिए राजस्थान की हस्तकला की झलक भी देखने को मिली। टेलीविजन अभिनेत्री नेहा मार्दा और बॉलीवुड अभिनेत्री नीलम कोठारी के सेशन ने प्रतिभागियों में नेटवर्किंग को बढ़ावा दिया। अब दूसरे दिन कॉन्क्लेव में फेमपावर नेटवर्किंग मीट, इशिता सलूजा की ओर से 'स्टाइल विद सब्सटेंस' सत्र और डिजाइनर्स की भागीदारी वाला 'बॉस लेडी' सेगमेंट आकर्षण होंगे।

जेडब्ल्यूएल टीम ने किया नेतृत्व

कार्यक्रम का नेतृत्व जेडब्ल्यूएल टीम ने किया, जिसमें मेघना जैन, प्रेरणा रांका, शालिनी लोढ़ा, एकता जैन, श्रुति सेठी, सौम्या जैन, पारुल शाह, अनामिका कटारिया, दीप्ति कोठारी, देजल बापना, करिश्मा लोढ़ा, खुशबू कर्नावट, मेघा जैन, नम्रता चोरडिया, पलक छाबड़ा, प्राची डागा, रेविका बागड़ा, ऋचा डागा, रिद्दि तिजारिया, रितिका जैन, समृद्धि बक्शी, सारिका कुमट और सुरभि बैद शामिल रहीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery