Wednesday, April, 15,2026

समावेशी राष्ट्र निर्माण में तकनीक की भूमिका अहम: देवनानी

जोधपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने आईआईटी जोधपुर के दौरे के दौरान समावेशी विकास और तकनीक आधारित राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और शिक्षा के माध्यम से सामाजिक समानता स्थापित की जा सकती है। देवनानी ने कहा कि आधुनिक समय में तकनीक और नवाचार को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जरूरी है, तभी आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य साकार होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और समावेशी राष्ट्र बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएं। उन्होंने नवाचार-आधारित शासन, अनुशासित संवाद और युवाओं के सशक्तीकरण को आवश्यक बताया। अंबेडकर जयंती और फुले जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शासन और शिक्षाविदों के बीच सार्थक संवाद हुआ।

इस दौरान संस्थान के निदेशक प्रो. अविनाश कुमार अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रो. एस.आर. वडेरा, प्रो. एस.पी. तिवारी सहित संकाय सदस्य, विद्यार्थी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान देवनानी ने सेंट्रल रिसर्च फैसिलिटी और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया तथा संस्थान में हो रहे बहु-विषयी शोध और नवाचार की सराहना की। उन्होंने जोधपुर सिटी नॉलेज एंड इनोवेशन फाउंडेशन का भी दौरा कर उद्योग-शिक्षा सहयोग के प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने संस्थान की भूमिगत टनल जैसी स्मार्ट अवसंरचना को सतत विकास का बेहतर उदाहरण बताया। इस दौरान जिला कलेक्टर आलोक रंजन भी मौजूद रहे।

अंत में देवनानी ने विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर संस्थान की प्रगति की समीक्षा की और आईआईटी जोधपुर को नवाचार व तकनीक आधारित राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। निदेशक प्रो. अग्रवाल ने इस दौरे को संस्थान के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि आईआईटी जोधपुर तकनीकी उत्कृष्टता के साथ समावेशी सोच, मातृभाषा पहल, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित शोध और सतत विकास पर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम का आयोजन कमेटी फॉर सेलिब्रेशन ऑफ कमेमोरेटिव डेज (CCCD) द्वारा डॉ. आकांक्षा चौधरी के नेतृत्व में किया गया, जिसे सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। आईआईटी जोधपुर अपने अत्याधुनिक शोध, शैक्षणिक वातावरण और सामाजिक उत्तरदायित्व के जरिए विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery