Wednesday, April, 15,2026

बदलेगा लोकतंत्र का स्वरूप... 850 सीटों का प्रस्ताव

नई दिल्ली: केंद्र सरकार लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके तहत संसद में एक महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा, जिसमें लोकसभा की वर्तमान 543 सीटों को बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है। यह पहल नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से की जा रही है। प्रस्तावित संशोधन में संविधान के अनुच्छेद 81 में बदलाव करते हुए राज्यों से अधिकतम 815 और केंद्र शासित प्रदेशों से 35 प्रतिनिधियों का प्रावधान रखा गया है।

विधेयक के अनुसार, निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्निर्धारण 2011 की जनगणना के आधार पर किया जाएगा, क्योंकि यही नवीनतम उपलब्ध आंकड़े हैं। इसके साथ ही सरकार परिसीमन आयोग के गठन के लिए अलग विधेयक भी पेश करेगी, जो लोकसभा और विधानसभाओं की सीटों का पुनर्विन्यास करेगा। प्रस्तावित आयोग में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व या वर्तमान न्यायाधीश को अध्यक्ष बनाया जाएगा, जबकि मुख्य चुनाव आयुक्त और संबंधित राज्यों के चुनाव आयुक्त सदस्य होंगे। यह आयोग जनसंख्या के आधार पर सीटों का आवंटन और निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं का निर्धारण करेगा।

केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अलग से विधेयक आएगा: इसके अलावा दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी जैसे केंद्र शासित प्रदेशों में भी महिला आरक्षण लागू करने के लिए अलग संशोधन विधेयक लाया जाएगा। हालांकि, इस प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने समय और परिसीमन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि सरकार राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से यह कदम उठा रही है। सरकार का कहना है कि यह पहल महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और लोकतंत्र को अधिक समावेशी बनाने की दिशा में ऐतिहासिक साबित होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery